ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

कांग्रेस भवन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नारेबाजी और तोड़फोड़ से माहौल हुआ तनावपूर्ण

दुर्ग | शुक्रवार को दुर्ग में गवलीपारा स्थित कांग्रेस भवन (राजीव भवन) के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ आक्रोशित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन के भीतर घुस गए और वहां मौजूद कुर्सी-टेबल सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ कर दी।

घटना के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद था, परंतु वह पूरी तरह निष्क्रिय रहा और मूक दर्शक बना रहा। इस घटना से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे सुनियोजित साजिश और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार दिया है। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, दुर्ग कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की इस हरकत को “ओछी राजनीति” का उदाहरण बताया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस घटना को लेकर शाम 5 बजे कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ता दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेन्द्र शुक्ला से मुलाकात करेंगे। वे कांग्रेस भवन में हुए उपद्रव की लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के चलते कांग्रेस भवन के आस-पास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button