ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
बालोद

ट्रक की चपेट में आए दंपति, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

बालोद। शनिवार सुबह बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक फूलसिंह साहू (36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी टिकेश्वरी साहू गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

फूलसिंह साहू ग्राम रवेलीदीही थाना नंदनी का निवासी था और अपनी पत्नी के साथ ग्राम भेंगरी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फूलसिंह ट्रक में फंस गया और लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल महिला टिकेश्वरी साहू को तुरंत जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button