ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

CG BREAKING: इन छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक,10वीं-12वीं के नतीजे मई के पहले सप्ताह में होंगे जारी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। माशिमं ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

मूल्यांकन पूरा, नतीजों की तैयारी तेज

इस बार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दो चरणों में कराया गया था, जो अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है। बोर्ड द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, नतीजे 9 मई से पहले कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

एक साथ आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

माशिमं की योजना है कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएं। इसके लिए बोर्ड कार्यालय में डेटा एंट्री, मार्क फाइनलाइजेशन और रिजल्ट अपलोडिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है।

बोनस अंकों का लाभ भी मिलेगा

छात्रों के लिए एक और राहत की खबर है। खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने वालों को – 10 अंक

  • राष्ट्रीय स्तर पर – 15 अंक
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर – 20 अंक
  • ये अंक मुख्य परीक्षा में जोड़कर अंतिम परिणाम में शामिल किए जाएंगे।

मूल्यांकन की संख्या में इजाफा

इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई गई थी। साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों के प्रभारियों की बैठक लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे ताकि किसी मूल्यांकनकर्ता के अनुपस्थित होने पर काम प्रभावित न हो।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अपने रोल नंबर तैयार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button