ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगर निगम स्वास्थ्य प्रभारी ने वार्ड क्रमांक 9 और 10 में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को सुबह स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल द्वारा विद्युत व यांत्रिकी प्रभारी व वार्ड नंबर 9 पार्षद ज्ञानेश्वर ताम्रकार एवं बाजार व राजस्व प्रभारी एवं वार्ड नंबर 10 पार्षद शेखर चंद्राकर, सफाई दरोगा सुरेश भारती के साथ वार्ड नंबर 9 और 10 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निगम स्वास्थ्य प्रभारी द्वारा वार्डो के औचक निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी हाजरी लगाकर अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया।उन्होंने कार्रवाही कर तुरंत निलंबित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रोस्टर अनुरूप हो हर वार्ड में सफाई।स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्यों पर की चर्चा।

निरीक्षण के मौके पर नाली सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारी से कहा कि जितनी भी नालियां जाम की स्थिति में बनी हुई है उन सभी नालियों को चिन्हित कर निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था बनाये,

सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाये सफाई दरोगा को निर्देश देते हुए कहा कि गली मोहल्ले की सड़के नाली सफाई तत्काल सुधारकर व्यवस्था बनाये। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 9 के सुपरवाइजर अनिल भट्ट और वार्ड नंबर 10 के सुपरवाइजर बल्लू नागेश,कदीर चौहान सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button