ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

मोबाईल छिनकर भागने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

भिलाई| प्रार्थी तेजप्रकाश साहू पिता दिलीप कुमार साहू उम्र 20 वर्ष साकिन अम्बेडकर चौक नहर पारा दिनांक 04.05.2025 को थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.04.2025 को रात्रि 08.30 बजे अपने घर से निकल कर न्यूट पेपर वाले मनोज रत्नाकर के पास शांति नगर पालीवाल होटल के पास जा रहा था जाते समय विवो वाय-20 मोबाईल से बात करते हुये जा रहा था कि पालीवाल के एक दुकान के आगे पीछे से मोटर सायकल क्रमांक सीजी-07 सीजी 9157 से दो अज्ञात लोग प्रार्थी के हाथ से मोबाईल छिन कर भाग जाने ।

रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप. क्र.-114/2025 धारा 304, 3(5) बीएनएस, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।घटना के आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम लगाया गया । सूचना मिली कि शांति नगर दशहरा मैदान के पास एक व्यक्ति मोबाईल बेचने के फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुॅचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लव कुमार चौबे बताया । आरोपी लव कुमार चौबे ने अपने दोस्त मोहन साहू के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया ।आरोपी लव कुमार चौबे ने बताया कि दिनांक 06.04.2025 को रात्रि में ही एक मोबाईल ओप्पो कंपनी को अवंति विहार चौक में एक व्यक्ति से तथा एक आईटेल मोबाईल कुरूद रोड़ में एक व्यक्ति से झपटमारी कर भागना बताया |

आरोपी के निशानदेही पर शांति नगर दशहरा मैदान में छुपाकर रखे 03 नग मोबाईल एवं एक मोटर सायकल हीरो स्ट्रीम क्र0-सीजी-07 सीटी 9157 को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी को दिनांक 05.05.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

आरोपी
लव कुमार चौबे उम्र 21 वर्ष आर्य नगर हाउसिंग बोर्ड काली मंदिर के पास भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button