ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

दुर्ग पुलिस में बड़ी कार्रवाई: एसएसपी की वक्रदृष्टि से तीन एएसआई, दो प्रधान आरक्षक और नौ सिपाही लाइन अटैच

दुर्ग | दुर्ग पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग में लंबे समय से चर्चित 14 पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

इस कार्रवाई में तीन सहायक उप निरीक्षक (ASI), दो प्रधान आरक्षक और नौ आरक्षक (सिपाही) शामिल हैं। सभी को “लाइन अटैच” कर दिया गया है। यह आदेश अस्थायी रूप से अग्रिम आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा।

किसे किया गया लाइन अटैच?

एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

पूर्ण बहादुर (ACCU)

  • शामितमिश्रा (भिलाई नगर)
  • विनोदसिंह (यातायात)
  • जसपालसिंह (288, सुपेला)
  • चंद्रशेखरबंजीर (1451, ACCU)
  • अनूपशर्मा (1218, ACCU)
  • संतोषगुप्ता (801, ACCU)
  • शमीमखान (483, नेवई)
  • पन्नेलाल (523, ACCU)
  • अमितदुबे (247, छावनी)
  • जुनैदसिद्दीकी (164, बोरी)
  • खुर्रमबख्श (1650, ACCU)
  • विक्रांतयदु (789, ACCU)
  • शहबाजखान (1595, ACCU)

अनुशासनहीनता पर कड़ी नजर

सूत्रों के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों पर कार्यशैली में लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस महकमे में मनमानी, भ्रष्टाचार और जनता के साथ दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग में मचा हड़कंप

एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। विभागीय अनुशासन को दुरुस्त करने के लिए यह कार्रवाई बड़ा संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button