ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

आईपीएल 2025: प्लेऑफ और फाइनल शेड्यूल में बड़ा बदलाव, फाइनल अब अहमदाबाद में होगा

नई दिल्ली| भारतीयक्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के अनुसार, अब इस सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस की बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीच सीजन स्थगन के बाद लिया गया फैसला
भारतपाक तनाव के चलते आईपीएल का मौजूदा सीजन एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था, जो 17 मई से दोबारा शुरू हुआ। बीसीसीआई ने शेष मुकाबलों का नया कार्यक्रम पहले ही घोषित कर दिया था, लेकिन प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू पर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब बीसीसीआई ने मौसम और अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए प्लेऑफ और फाइनल के स्थलों में बदलाव की पुष्टि की है।

संशोधित प्लेऑफ कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • क्वालिफायर-1: 29 मई, पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

  • एलिमिनेटर: 30 मई, पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

  • क्वालिफायर-2: जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

  • फाइनल मुकाबला: जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

इससे पहले, हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ की मेजबानी देनी थी, लेकिन अब उनकी जगह न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद को दी गई है।

बारिश बनी चुनौती, बेंगलुरू से हटाया गया अहम मुकाबला
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बेंगलुरू में खराब मौसम को देखते हुए, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला 65वां मुकाबला अब लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कराने का फैसला लिया है। इससे पहले 17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।

भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरू में भारी बारिश की चेतावनी दी है और 20 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसी वजह से बीसीसीआई को अंतिम समय पर यह बदलाव करने पड़े।

प्लेऑफ में पहुंची तीन टीमें, चौथे स्थान की जंग जारी
आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में है। अब तक पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार टक्कर चल रही है।

गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं।

मैच में देरी पर अतिरिक्त घंटे का प्रावधान
बारिश और अन्य कारणों से हो रही मैच देरी को देखते हुए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 20 मई से शेष ग्रुप चरण और प्लेऑफ मुकाबलों के लिए एक अतिरिक्त घंटे का प्रावधान किया है। इसका अर्थ यह है कि किसी भी मैच में देरी की स्थिति में उसे पूरा कराने के लिए अब एक अतिरिक्त घंटा उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button