ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

आदिवासी किसान के खाते से 1.47 लाख की निकासी, कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप

बलरामपुर |  जिले के रनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुर्गीखुर्द निवासी राजाराम सूरदर्शी ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (शाखा – चलाने) में संचालित अपने खाते से 1,47,000 की अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

एवम कलेक्टर को भी आवेदन शोपा गया।

राजाराम सूरदर्शी, जो कि अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं और पढ़े-लिखे नहीं हैं, ने आवेदन में बताया कि उनका बैंक खाता नंबर 10400093775 है, जिसमें वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि जमा करते हैं। उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है कि उन्हें जानकारी मिली कि उक्त खाते से दिनांक 15 मई 2025 को कुल 1,47,000 की अवैध निकासी की गई है।

उन्होंने इस धोखाधड़ी के लिए अजीत कुमार गुप्ता एवं उनके पुत्र ब्रिज गुप्ता (निवासी ग्राम, लुर्गीखुर्द, तहसील चलगली व थाना चलगली, व पुलिस चौकी रनहत) पर शक जताया है, जो स्थानीय स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं।

पीड़ित ने बताया कि इस निकासी की जानकारी तब हुई जब खाते में केवल 42,000 शेष रह गए। इस संदर्भ में उन्होंने पहले 23 मई 2025 को सुशासन बिहार कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच अभी प्रक्रियाधीन है।

राजाराम सूरदर्शी ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि वे अशिक्षित हैं, लिहाज़ा उनके दस्तावेज़ और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच दल गठित कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित की जानकारी

  • नाम: राजाराम सूरदर्शी
  • पिता का नाम: भूखराम सूरदर्शी
  • उम्र: 58 वर्ष

पता: ग्राम लुर्गीखुर्द, थाना चलगली, चौकी रनहत, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

आरोपित व्यक्ति

  • अजीत कुमार गुप्ता
  • ब्रिज गुप्ता
    (निवासी: ग्राम लुर्गीखुर्द, थाना चलगली, चौकी रनहत)

पीड़ित की मांग

राजाराम सूरदर्शी ने अधिकारियों से अपील की है कि इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच दल गठित किया जाए, ताकि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके और उनकी मेहनत की कमाई उन्हें वापस मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button