ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

गौमाता को ‘राजमाता’ घोषित कराने शिवसेना का महा हस्ताक्षर अभियान शुरू..दुर्ग में पहले चरण का लक्ष्य – 1 लाख हस्ताक्षर

दुर्ग_ शिव सेना जिला उपाध्यक्ष योगेश कानेकर ने बताया कि गौ माता को राजकीय पशु घोषित कर राज माता का दर्जा दिलाने गौ माता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठान को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो कर्मचारी नियुक्त करने,प्रदेश स्तरीय पदाधिकारि प्रदेश सचिव कमल सोनी,दिनेश ताम्रकार, महामंत्री मनीष तिवारी की उपस्थिति में नगर के शहीद चौक में स्टाल लगा कर महा हस्ताक्षर कराया गया।

पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव,चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान, दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में महा हस्ताक्षर अभियान के तहत एक लाख हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है। महा हस्ताक्षर अभियान दुर्ग में भी शुरू हो गया है। जिले के अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह के नेतृत्व में शिव सैनिक द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। श्री सम्राट सिंह ने बताया की शिव सैनिक पिछले 1 माह से ग्रामीण क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चला रहे है।

जिसके लिए आज के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिले में गौ सेवा एवं सुरक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान हेतु सक्रिय रुप से योगेश कानेकर जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, राहुल सेन उतई अध्यक्ष, देव प्रकाश उमर पोटी अध्यक्ष, मनीष यादव पटरी पार मंडल अध्यक्ष दुर्ग, नारायण यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुन्ना चौधरी नगर अध्यक्ष दुर्ग, अमित यादव जिला सचिव दुर्ग, विष्णु यादव, मनीष साहू, आशीष शर्मा, अमित ठाकुर, हिमांशु कुर्रे, शरद देशलहरे, सुदेश्वर नायर, दुष्यन्त यादव, मयंक वर्मा, शाहिल डहरे, करन, सत्तू शर्मा, गोपी राम लहरे, राम प्रसाद, जी.के. तरबदार,ईश्वरी प्रसाद सहित शिवसैनिको को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

कार्य से प्रभावित होकर कई लोगो ने सदस्यता भी ली
दुर्ग शहीद चौक में गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम से प्रभावित होकर बहुत सारे युवाओं एव महिलाओं ने शिवसेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर शिवसेना द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनकर इस अभियान को सफल बनाने सहित पार्टी पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करने संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button