ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

चोरी गिरोह के दो सदस्य और खरीददार व्यापारी गिरफ्तार, 8 लाख का माल बरामद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में सक्रिय चोरी गिरोह के दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यापारी को पुलिस ने धरदबोचा है। पकड़े गए तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल और अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 लाख से अधिक कीमती सामान बरामद कर जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पटेल (32 वर्ष), पंकज सिंह मरावी (23 वर्ष) और चोरी का सामान खरीदने वाला व्यापारी प्रिंस सोनी (निवासी बुढ़ार) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 5 किलो से अधिक चांदी, सवा तोला सोना, 43,000 रुपए नगद, चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए गए वाहन और औजार बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरी के बाद माल को मध्यप्रदेश स्थित व्यापारी प्रिंस सोनी को बेचते थे, जो चोरी का माल खरीदने और खपाने का काम करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनकी घेराबंदी कर एक सुनियोजित अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से चोरी की कई घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button