ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़भिलाई

प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ा जनसैलाब, दुकालू यादव की भजनों ने बांधा समां

भिलाई। शहर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा  तीसरा दिन, श्रद्धालुओं की आस्था का आलम यह है कि कथा स्थल पर हर दिन भीड़ का रिकॉर्ड टूट रहा है। आज भी सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

भीषण गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना भक्त छाता लेकर कथा स्थल पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भक्ति देखते ही बन रही थी। कतारों में घंटों इंतजार के बाद भी भक्तों के चेहरे पर आस्था की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे।

दुकालू यादव की प्रस्तुति ने बांधा समां

1 अगस्त की रात कथा स्थल पर जस सम्राट दुकालू यादव ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उनके शिव भजनों और छत्तीसगढ़ी लोक गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ दुकालू यादव का आत्मीय स्वागत किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। दुकालू यादव की प्रस्तुति ने भक्ति भाव और लोकसंगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसे देर रात तक श्रद्धालु आनंदित होते रहे।

हर दिन बढ़ रही भीड़, प्रशासन मुस्तैद

प्रशासन को अनुमान है कि आने वाले दिनों में भीड़ का यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था, भक्त छाता लेकर कथा स्थल पहुंचे और भक्ति में लीन हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button