ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए एक सनसनीखेज मामला उजागर किया है। थाना पुलगांव चौकी अंजोरा क्षेत्र में 24 अगस्त को आंवला बाड़ी में मिले अज्ञात शव की पहचान धनेश ठाकुर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी अंजनी ठाकुर ने अपने प्रेमी हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू के साथ मिलकर की थी।

हत्या की वजह और वारदात का तरीका
पुलिस जांच से पता चला कि मृतक धनेश ठाकुर शराब का आदी था और लंबे समय से काम पर नहीं जा रहा था। वह आए दिन अपनी पत्नी से पैसों की मांग कर झगड़ा करता और गाली-गलौज करता था। इससे पत्नी अंजनी और उसके 25 साल पुराने प्रेमी हरपाल सिंह के संबंधों में बाधा आ रही थी। दोनों ने मिलकर धनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

22 अगस्त की रात हरपाल सिंह ने धनेश को शराब पिलाने के बहाने नगपुरा आंवला बगीचे ले जाकर ठोस पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहचान छुपाने के लिए 15 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसीसीयू और थाना पुलगांव की संयुक्त टीम गठित की। मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में हरपाल सिंह ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद पत्नी अंजनी ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू (45 वर्ष)
  • अंजनी ठाकुर (44 वर्ष), पत्नी स्व. धनेश ठाकुर

पुलिस टीम का योगदान
इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रकाशकांत, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रूसिया, चौकी प्रभारी मनोज यादव समेत पुलिस टीम के कई आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button