ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव

रायपुर | केन्द्रीय जेल रायपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बंदियों ने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से भगवान  गणेश की प्रतिमा का निर्माण कर उसकी स्थापना की। प्रतिमा का निर्माण हे छह बंदियों द्वारा किया गया, जिसमें सजावट और उत्सव की संपूर्ण तैयारियों में भी कैदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रतिमा स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान  गणेश की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में जेल अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

जेल अधीक्षक  योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करते हैं। ऐसे अवसर जीवन में नई दिशा देने और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करने में सहायक होते हैं।

गणेश उत्सव के दौरान बंदियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन जेल परिसर में बने कुंड में ही किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button