छत्तीसगढ़
धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला देशी शराब भट्टी, सिविक सेंटर क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खुलेआम चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया बस्ती, वार्ड क्रमांक 28, क्वार्टर नंबर 05, सेक्टर-05 भिलाई बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया। जांच में पाया गया कि उसका कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।














