ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव (अंजोरा) पुलिस ने खाद निरीक्षक और अन्य पदों पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी दीपेश कुमार निषाद (26 वर्ष), निवासी महमरा ने 2 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के मनोज साहू ने अपने साथी मुकेश वर्मा और भांजे रजत वर्मा के साथ मिलकर खाद निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ₹2 लाख नकद और ऑनलाइन भुगतान लिया। इसके बाद फर्जी नियुक्ति आदेश व्हाट्सएप पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों से भी खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और चपरासी जैसे पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं।

पुलिस विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। मास्टर माइंड मनोज साहू से फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। वहीं रजत वर्मा और मुकेश वर्मा से मोबाइल और फर्जी दस्तावेज मिले। साथ ही, फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने वाला टाइपिंग सेंटर संचालक महेश हिरावं भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • मनोज कुमार साहू (40 वर्ष), अंजोरा, पुलगांव
  • रजत वर्मा (25 वर्ष), भिलाई नगर
  • मुकेश वर्मा (53 वर्ष), भिलाई नगर
  • महेश हिरावं (63 वर्ष), हरिनगर मोहन नगर

इन चारों आरोपियों को 4 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अब तक कुल आठ आवेदकों से लगभग ₹22 लाख की ठगी की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button