ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, शराब और सिगरेट की बात पर विवाद कर की गई थी हत्या

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला शराब और सिगरेट की बात पर हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के सिर पर बल्ली और पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

मामले का खुलासा:
प्रार्थी भरत यादव (उम्र 28 वर्ष) निवासी शिवपारा दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई अनिल यादव (उम्र 30 वर्ष) 10 अक्टूबर की रात 11 बजे अपनी काले रंग की बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी लेकर घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा।
अगले दिन सुबह पंचशील नगर, परस सेन के मकान के पास, बिजली ऑफिस के सामने एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं और पास में ही उसकी स्कूटी भी खड़ी थी।

पुलिस की जांच:
हत्या की जानकारी मिलते ही थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 490/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान संदेहियों ने खुलासा किया कि शराब और सिगरेट को लेकर हुए विवाद में उन्होंने गुस्से में आकर अनिल यादव की बल्ली और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए थे।

गिरफ्तार आरोपी:
1 साहिल टंडन उर्फ भोको, निवासी पंचशील नगर दुर्ग
2 भुवन साहू (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी पंचशील नगर दुर्ग
3 विधि से संघर्षरत एक बालक

कार्यवाही में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक आबिद खान, अजय विश्वकर्मा, आरक्षक केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर, कमलकांत अंगूरे एवं सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button