ब्रेकिंग
महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस...
छत्तीसगढ़

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल द्वारा ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। यह सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में होगी। चैतन्य बघेल ने यह याचिका 5 अगस्त को दायर की थी।

इससे पहले, उन्होंने गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

गौरतलब है कि ईडी ने 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भिलाई-3 स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा, इसके बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। फिलहाल वे 18 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर हैं।

ईडी का आरोप है कि 2019 से 2022 के बीच राज्य में 2100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ, जिसका पूरा वित्तीय प्रबंधन चैतन्य बघेल ने किया। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र दोनों को आरोपी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button