ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सड़क पर सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा—कठोर कदम उठाएं

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निजी सचिव और भाजपा नेता राजेंद्र दास को सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करना महंगा पड़ गया। उनकी पत्नी का सड़क पर केक काटने और पटाखे फोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने कहासड़क निजी नहीं, कानून सबके लिए समान
सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि,

“सड़क सार्वजनिक संपत्ति है, इसे निजी आयोजन स्थल की तरह इस्तेमाल करना कानून का उल्लंघन है। सरकार ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करे।”

कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे आरोपी आम नागरिक हो या किसी मंत्री का सहयोगी।

मामले का पूरा मामला
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजेंद्र दास की पत्नी सड़क के बीच में कार खड़ी कर केक काटती और पटाखे फोड़ती नजर आईं। वीडियो में राजेंद्र दास भी मौजूद थे। यह घटना बीते गुरुवार रात की बताई जा रही है।

एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव सड़क को अपनी निजी जागीर समझ बैठे हैं। क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है?”

हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद अब राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कानून सबके लिए समान है, और इस मामले में उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button