ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्या ट्रेजर मॉल में फिल्म देखने गई एक महिला से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर महिला के पति-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, बीच-बचाव करने पहुँचे पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की।

घटना 22 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में फिल्म देखने गई थी। इस दौरान आरोपी सुजीत साव ने महिला से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर महिला के पति व बेटे पर हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग दल मौके पर पहुँचा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डाली।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है —

  1. सुजीत साव पिता शारदा प्रसाद (49 वर्ष), निवासी कोहका, दुर्ग

  2. सुजीत कुमार पिता मकसुधन साव (32 वर्ष), निवासी सनातन नगर, कोहका

  3. शिवपूजन कुमार पिता दिलीप साव (20 वर्ष), निवासी सनातन नगर, कोहका

  4. सागर साव पिता जगदीश प्रसाद (29 वर्ष), निवासी भाठापारा, कोहका

  5. जिगर साव पिता जगदीश प्रसाद (28 वर्ष), निवासी भाठापारा, कोहका

आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

घटना से संबंधित दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं —

  • अपराध क्रमांक 1273/2025: महिला से छेड़छाड़ व मारपीट (धारा 74, 121, 191, 351(3), 115(2), 221, 132 बीएनएस)

  • अपराध क्रमांक 1275/2025: शासकीय कार्य में बाधा डालना व पुलिसकर्मियों से मारपीट (धारा 121, 221, 132, 191 बीएनएस)

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, प्रआर जितेंद्र कुशवाहा, अशीष सिंह, आरक्षक कमल नारायण, अनिकेत चंद्राकर, और सत्यानारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button