ब्रेकिंग
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव
छत्तीसगढ़

कृषि विभाग सूरजपुर द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठियों का आयोजन

सूरजपुर से  संवाददाता सौरभ साहू की रिपोर्ट:

  सूरजपुर | कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग सूरजपुर द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में 17 से 24 अक्टूबर तक विकासखंड स्तर पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कृषि एवं समवर्गीय विभाग – पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों को किसानों तक पहुँचाया जा रहा है।

किसान गोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देना है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने तथा खेती की वैज्ञानिक विधियाँ, कीट-व्याधि प्रबंधन, समन्वित पोषण प्रणाली, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं उचित जल प्रबंधन के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

अन्न उत्सव के अंतर्गत किसानों को मिलेट्स ( अन्न) की खेती के तकनीकी पहलुओं एवं उनके पोषक गुणों की जानकारी भी दी जा रही है। वर्तमान में किसानों को समितियों में धान विक्रय हेतु पंजीयन अनिवार्यता की समझाइश दी जा रही है। किसानों को यह बताया जा रहा है कि पंजीयन न कराने पर वे समितियों में धान विक्रय नहीं कर पाएंगे। साथ ही धान की उन्नत एवं नवीनतम किस्मों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।। रबी मौसम की तैयारी को देखते हुए विभाग द्वारा किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा “पशुधन जागृति अभियान” के तहत पशुओं की उन्नत नस्लों की जानकारी, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण एवं दवा वितरण किया जा रहा है। वहीं उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की जा रही है।। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि, पशुधन, उद्यानिकी एवं मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button