छत्तीसगढ़
सूरजपुर ब्रेकिंग- चार महीने से लापता बुजुर्ग का मिला कंकाल

सौरभ साहू की रिपोर्ट :-
सूरजपुर | सूरजपुर के कोट थाना क्षेत्र में धान कटाई के दौरान एक खेत से बुजुर्ग व्यक्ति का कंकाल मिला। मृतक की पहचान भिखम नामक वृद्ध के रूप में की गई, जो जुलाई माह से लापता था और जिसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वृद्ध ने अंडरवियर और गंजी पहन रखी थी, जिससे पहचान संभव हुई। प्रारंभिक आशंका है कि बुजुर्ग शौच के लिए बाहर गए थे और इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद शव वहीं पड़ा रह गया।
बताया जा रहा है कि मृतक का कोई सगा संबंधी नहीं था, जिससे लंबे समय तक पताशाजी नहीं हो पाई। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।














