ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मेयर एवं कमिश्नर का वार्ड 60 में सुबह-सुबह निरीक्षण, सफाई में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

दुर्ग : नगर पालिक निगम।मेयर अलका बाघमार एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने सोमवार की सुबह वार्ड क्रमांक 60 का निरीक्षण करते हुए सफाई एवं नाली व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह, निखिल खिचड़िया,सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता पंकज साहू, बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, ईश्वर वर्मा,करण करोसिया,प्रकाश अहीर,गौतम साहू एवं अतिक्रमण टीम मौजूद रही।

नालियों की सफाई को लेकर कड़े निर्देश

  • मेयर ने वार्ड क्षेत्र में नालियों में जमी गंदगी और कचरा देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही सफाई गैंग बुलवाकर तुरंत सफाई शुरू करवाने निर्देशित किया।
  • उन्होंने स्पष्ट कहा नालियों और सड़कों की नियमित सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • नागरिकों से संवाद,समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान के आदेश

निरीक्षण के दौरान मेयर एवं कमिश्नर नेपाली बस्ती, साईं नगर और पुष्पक नगर पहुंचे।
यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर नाली जाम, मरम्मत और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं सुनीं।

मेयर अलका बाघमार ने कहा—
“नागरिकों की सुविधा निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों का निवारण तुरंत किया जाए।अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के हल के लिए निर्देश दिए गए।

  • जनसुविधाएं और स्वच्छता निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • निरीक्षण के अंत में मेयर एवं कमिश्नर ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और जनसुविधाएं बढ़ाने पर निगम लगातार काम कर रहा है।
  • उन्होंने कहा जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
  • अतिक्रमण पर सख्ती,सड़क किनारे हटाए गए निर्माण
  • निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की स्थिति देखने पर मेयर व कमिश्नर ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
  • नेपाली पारा क्षेत्र में पुलिया के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

कातुलबोर्ड रोड किनारे पड़े बिल्डिंग मलबे को हटाने का निर्देश।जुनवानी रोड, पुष्पक नगर दुकान के सामने नाली के पास लगे लोहे के साइन बोर्ड फ्रेम को कटर से काटकर जब्त करने आदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button