ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़

भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: आईटीआई चौक के पास भारी वाहन ने स्कूटी को रौंदा, नवविवाहिता की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल

भिलाई :  शनिवार सुबह भिलाई के आईटीआई चौक के पास एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय नवविवाहिता साक्षी द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी से पदुमनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

खुर्सीपार थाना क्षेत्र में यह घटना तब हुई जब साक्षी ट्रेन से भिलाई पावर हाउस स्टेशन पहुंचीं, जहां उनके पिता उन्हें लेने आए थे। घर लौटते समय आईटीआई चौक के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साक्षी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके गंभीर रूप से घायल पिता को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

फरवरी में हुई थी शादी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी। वह राजनांदगांव की एबिस कंपनी में कार्यरत थीं और हर शनिवार मायके आने की नियमित आदत थी। इस बार वह सामान्यत: भिलाई तीन स्टेशन की बजाय पावर हाउस स्टेशन पर उतरीं और यह दुखद हादसा हो गया।

पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सुपेला मरच्यूरी भेजा गया। पुलिस ने फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि आईटीआई चौक के पास भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, जिससे यहाँ दुर्घटनाएँ आम बात हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन सुदृढ़ करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button