ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 3 दिसंबर का मैच, टिकट बुकिंग का दूसरा चरण आज

रायपुर। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। टेस्ट सीरीज में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी उत्साहित हैं, जबकि भारतीय टीम में सुधार और रणनीति पर मंथन जारी है। टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी। बुकिंग की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को दी है।

पहले चरण की बुकिंग 22 नवंबर को शुरू हुई थी, लेकिन 16 मिनट में ही 18 हजार टिकट बुक होने के कारण साइट को बंद करना पड़ा था। संघ के अधिकारियों ने बताया था कि सर्वर पर अचानक भारी दबाव बढ़ गया था, इसलिए दूसरा चरण शुरू करने का निर्णय लिया गया।

दूसरे चरण में भी एक आईडी पर अधिकतम चार टिकटें ही बुक की जा सकेंगी। बुकिंग के बाद फिजिकल टिकट प्राप्त करने के लिए बुक कराने वालों को अपने स्मार्टफोन के साथ राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पर आना होगा। यह काउंटर 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक खुला रहेगा।

स्टेडियम की कुल क्षमता 50 हजार दर्शक की है, और क्रिकेट संघ ने अब तक 46 हजार टिकटों की बिक्री की योजना बनाई है। पहले चरण में बुक हुए 18 हजार टिकटों में से अब तक लगभग 70 प्रतिशत टिकटें जारी की जा चुकी हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि राजधानी के बाहर बुक कराने वालों के लिए फिलहाल कोई अलग काउंटर नहीं खोला गया है। 3 दिसंबर के दिन स्टेडियम के आसपास फिजिकल टिकट मिलने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button