ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख नकद और 15 मोबाइल जप्त

दुर्ग। जिले में जुआ–सट्टा के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली दुर्ग, पुलगांव और धमधा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर की गई।

भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच पर लगाया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा
पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर तीनों स्थानों पर दबिश दी गई, जहां आरोपी मोबाइल के जरिए भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवा रहे थे।

सिटी कोतवाली दुर्ग की कार्रवाई

तांदुला जलाशय के पास राजेंद्र पार्क के सामने एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी दिनेश बंजारे (31 वर्ष) ने बताया कि वह अंकित मेडे से प्राप्त ID MYbet777.co पर सट्टा खिला रहा था। जांच में पता चला कि दिनेश को 3% और उसके साथी आकाश नंदनवार को 2% कमीशन मिलता था।
पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोबाइल और 1 लाख रुपये नकद जब्त किए।

पुलगांव थाना क्षेत्र की कार्रवाई

सूचना पर पुलिस ने टीमन बंजारे (26 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा। उसने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त पवन तांबूले से मिली ID और पासवर्ड का उपयोग कर मैच में सट्टा खेलवा रहा था।
आरोपियों से 2 मोबाइल (Vivo व Samsung) जब्त किए गए।

धमधा थाना की कार्रवाई

धमधा के बाजारपारा मंगल भवन के पास पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह को पकड़ा। घटनास्थल पर मिले मोबाइलों की जांच में क्रिकेट, कल्याण और राजधानी नाइट पर सक्रिय सट्टा संचालन के प्रमाण मिले।

यहाँ से कुल 10 मोबाइल फोन और 31,200 रुपये नकद जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
शशांक शर्मा, तुकाराम शर्मा, राकेश सिन्हा, धर्मराज वर्मा, देवचरण साहू, संजय कहार, थान सिंह यादव, शेखर साहू।

कुल जब्ती

  • 12 आरोपी गिरफ्तार
  • 15 मोबाइल फोन जब्त
  • कुल नकद लगभग 2 लाख रुपये बरामद

कानूनी कार्रवाई

सभी आरोपियों पर धारा 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपीगण:

  1. दिनेश बंजारे (31), दुर्ग
  2. आकाश नंदनवार (25), सिकोला भाटा दुर्ग
  3. टीमन बंजारे (26), पुलगांव
  4. पवन तांबूले, पुलगांव
  5. शशांक शर्मा (24), धमधा
  6. तुकाराम (45), धमधा
  7. राकेश सिंह (32), धमधा
  8. धर्मराज वर्मा (29), धमधा
  9. देवचरण साहू (25), धमधा
  10. संजय कर (32), धमधा
  11. थान सिंह यादव (37), धमधा
  12. शेखर साहू (28), धमधा

दुर्ग पुलिस ने कहा कि जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button