छत्तीसगढ़
कैंप–2 फल मंडी में अफरा-तफरी, फल दुकान में अचानक भड़की आग

भिलाई : कैंप–2 फल मंडी स्थित एक फल दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग जिस दुकान में लगी है, वह डब्ल्यू. पांडेय की बताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।














