ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई: कोटा की हरिकिशन फूड्स राइस मिल सील, 7.47 करोड़ का धान जब्त

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में सरकारी धान की कस्टम मिलिंग व्यवस्था में गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हरिकिशन फूड्स नामक राइस मिल को सील कर दिया और मिल परिसर से करीब 24 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत 7.47 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान समितियों से उठाए गए धान के परिवहन और भंडारण में भारी गड़बड़ी की आशंका सामने आई। शासन द्वारा लागू GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से मिले इनपुट के बाद प्रशासन सतर्क हुआ और मिल की औचक जांच कराई गई।

निरीक्षण में चौंकाने वाले तथ्य
जांच टीम को मौके पर निर्धारित मात्रा से हजारों क्विंटल कम धान मिला। रिकॉर्ड के अनुसार मिलर द्वारा करीब 27 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया था, लेकिन भौतिक सत्यापन में लगभग 2,900 क्विंटल धान का कोई सुराग नहीं मिला।

स्टॉक जब्त, मिल संचालन पर रोक
अनियमितता और धान की संभावित हेराफेरी को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने मिल में उपलब्ध पूरे धान स्टॉक को जब्त कर लिया और आगे की जांच पूरी होने तक राइस मिल को सील कर दिया गया है।

प्रशासन का सख्त संदेश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धान के रखरखाव और मिलिंग में लापरवाही या हेराफेरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश के तहत दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी निगरानी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button