ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

भिलाई में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, चार युवक गिरफ्तार

भिलाई  : जिला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार के साथ लोगों को डराने-धमकाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बटनदार चाकू और कार जब्त की गई है।

पुलिस को 15 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ क्षेत्र में एक कार में सवार कुछ युवक राहगीरों को हथियार दिखाकर भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मारूति एस-प्रेसो वाहन से एक धारदार बटनदार हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक नायकर (25), समशेर आलम अंसारी (30), शेख सानू (28) और पीयूष कुमार गुप्ता (20) बताए।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाने और दबदबा बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूम रहे थे। इस संबंध में थाना जामुल में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button