ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, सात गिरफ्तारियां

दुर्ग  : जिला दुर्ग के महिला थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। फरार चल रहे दो आरोपियों ने 13 फरवरी 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।

महिला थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 10/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों से दो दिन तक गहन पूछताछ की गई।

रिमांड अवधि के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई, जबकि दूसरे आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा एक अन्य वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को साथ लेकर दुर्ग एवं उतई स्थित रेस्ट हाउस सहित संबंधित स्थलों का पुनः निरीक्षण किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई।

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को 15 फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

महिला थाना दुर्ग एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और सतत दबिश के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी गंभीर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button