ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध रूप से देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 32 पौवा शराब जब्त

दुर्ग। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब एवं नगद राशि जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 फरवरी 2026 को चौकी जेवरा सिरसा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जेवरा के शीतला तालाब रोड स्थित आशीष ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 32 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक शीशी 180 एमएल, कुल 5.76 बल्क लीटर) बरामद किए गए। आरोपी शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से 270 रुपये नगद भी जब्त किए।

पुलिस ने आरोपी आशीष साहू (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, ग्राम जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से बिना वैध अनुमति शराब का विक्रय कर रहा था।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा उपनिरीक्षक खगेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक 1481 पुनर साहू, आरक्षक 1157 बंटी सिंह एवं आरक्षक 344 विरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button