ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

रायपुर। आज राजधानी रायपुर के गौरव पथ स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष श्री पी. आर. यादव ने की। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर भावी कार्ययोजना तय करना रहा।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता
उक्त प्रांतीय बैठक में उपप्रांताध्यक्ष  आर. पी. सिंह, प्रांतीय महामंत्री  उमेश मुदलियार, उपप्रांताध्यक्ष  जी. एस. यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  विश्वनाथ ध्रुव, जिला संरक्षक  विजय झा, संभागीय अध्यक्ष  विमल कुंडू, रायपुर जिला उपाध्यक्ष  राजेंद्र उमाठे, सचिव  बेनीराम गायकवाड, कोषाध्यक्ष  बी. पी. कुरील, प्रचार-प्रसार सचिव  विद्याभूषण दुबे, जिला मंत्री  यशवंत भोसले सहित  के. एन. शर्मा,  केदार अग्रवाल, सलाहकार  राकेश त्रिवेदी, विधि विशेषज्ञ  निर्मल मित्रा,  वाय.आर.सोनी, संरक्षक सदस्य  ए. आर. ठाकुर,  लक्ष्मी नारायण शर्मा  प्यारेलाल सेन,  लक्ष्मण प्रसाद पनका आरंग , रवि साहू अभनपुर तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मती सविता राय अदक उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

महत्वपूर्ण निर्णय एवं प्रस्ताव
बैठक में पेंशनर्स के हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पश्चिम बंगाल के कर्मचारी संगठनों की तर्ज पर राज्य के पेंशनर्स को बकाया महंगाई भत्ता (डी.आर.) एरियर्स की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का रुख करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

साथ ही, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49(6) के विलोपन के संबंध में आवश्यक कदम उठाने तथा इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किए जाने का भी निर्णय हुआ।

आगामी महाधिवेशन का निर्णय

बैठक में यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन का आगामी महाधिवेशन जांजगीर जिले में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नियमावली में आवश्यक संशोधन के लिए तिथि एवं विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

सफल आयोजन में योगदान
आज की इस प्रांतीय बैठक के सफल एवं कुशल आयोजन में रायपुर जिला शाखा की कार्यकारिणी, जिले के पदाधिकारियों तथा एसोसिएशन के आजीवन सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button