ब्रेकिंग
मां-बेटी की निर्मम हत्या पर अदालत का सख्त रुख, तीन आरोपियों को मौत की सजा दुर्ग में सेवा सेतु शिविर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 111 हितग्राहियों को मिले चेक, प्... शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग
छत्तीसगढ़दुर्ग

शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश,

दुर्ग |  नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों एवं डिवाइडरों पर लगाए जा रहे अवैध विज्ञापन कटआउट को लेकर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने निगम के बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर डिवाइडरों पर लगाए गए कटआउट की जानकारी जुटाने तथा उन्हें तत्काल हटाकर जब्त करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने अधिकारियों से डिवाइडरों पर लगाए गए सभी कटआउट की रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम की अनुमति के बिना डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री, कटआउट अथवा प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन द्वारा बिना अनुमति डिवाइडरों पर विज्ञापन सामग्री एवं कटआउट लगाने वालों से 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा विज्ञापन सामग्री लगाने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम द्वारा कटआउट पर अंकित विज्ञापन, संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था तथा इसे लगाने वाले की जानकारी भी जुटाई जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां भी बिना अनुमति कटआउट लगे पाए जाएं, उन्हें तत्काल हटाकर जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। डिवाइडर किसी भी व्यक्ति या संस्था के निजी प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं बनना चाहिए।

महापौर ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत विज्ञापन सामग्री लगाने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। निगम की अनुमति के बिना कटआउट लगाने वालों के विरुद्ध जुर्माना और एफआईआर सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।साथ साथ निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय दिवलो पर विज्ञापन लिखने पर भी कार्रवाही किया जाएगा।

निगम प्रशासन के निर्देश के बाद पुलगांव से पटेल चौक, पटेल चौक से मालवीय चौक, रायपुर नाका, उतई टेम्पो चौक से जेल चौक, चार्ज रोड, धमधा रोड तथा पटेल चौक से ग्रीन चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर लगे अनधिकृत कटआउट हटाने एवं जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
बाजार प्रभारी शेखर चन्द्राकर ने कहा कि महापौर के निर्देश के बाद बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण शुरू किया जा रहा है। बिना अनुमति लगाए गए कटआउट को हटाकर जब्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति या संस्था की जानकारी जुटाकर नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button