ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने विधायक गजेंद्र ने अपनी निधि से 20 लाख की दिये स्वीकृति

दुर्ग | शहर के सभी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने विधायक गजेंद्र यादव ने पहल की है। निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में पर्याप्त रौशनी के लिए त्यौहारी सीजन को देखते सभी बिजली खम्बे पर लाइट्स लगाने विधायक निधि से 20 लाख रु जारी किया गया है। वहीं नये बसाहट वाले क्षेत्र में लाइन विस्तार करने के साथ ही शहर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने बिजली विभाग के अधिकारियो को पत्र लिखे है, ताकि रात्रि में आने जाने में नागरिकों को परेशानी न हो। दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर लोगों का देर रात आवागमन लगा रहता है।

विधायक गजेंद्र ने अपने विधायक निधि से दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स की समस्या को देखते हुए सभी बिजली पोल पर नये लाइट्स एवं एलईडी तथा संबंधित उपकरण क्रय हेतु रु 20 लाख की स्वीकृति दी गई है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की गणेश उत्सव के साथ ही त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। नागरिक परिवार सहित देर रात तक पंडालो में विराजे गणपति महाराज एवं नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा व झांकी देखने घूमने जाते है ऐसे में शहर के सभी क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहुत से ऐसे बस्ती एवं कालोनी निर्मित हुए हैं जहां अभी तक पोल व लाईन विस्तार नहीं लगने से विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन में व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा जिसके कारण जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र वासियों द्वारा विद्युत पोल सह लाईन विस्तार किया जाने की मांग किया गया है जो बहुत ही आवश्यक है। कालोनी एवं अन्य क्षेत्रों में शीघ्र ही स्थल निरीक्षण करते हुए पोल सह लाईन विस्तार कार्य किए जाने हेतु समुचित कार्यवाही करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button