ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

पार्किंग करने के बात को लेकर जमकर मारपीट, अपराध दर्ज

दुर्ग। फ्रूट व्यवसायी और उसके बेटे से जमकर मारपीट, कपड़े भी फाड़े, महिला समेत अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद पर भाई-बहन और अन्य लोगों ने फ्रूट व्यवसायी और उसके बेटे से बीती रात जमकर मारपीट की। इस दौरान फ्रूट व्यवसायी के बेटे का कपड़ा भी फ़ाड़ दिया। रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत द्वारिका देवांगन, पूर्णिमा देवांगन और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि उमदा जरवाय चौक के पास 50 वर्षीय सीताराम देवांगन की फल दुकान है। बुधवार की रात्रि सीताराम दुकान बंद कर लगभग सवा 10 बजे अपनी महिन्द्रा पीकअप से सामान लेकर घर बाजार चौक उमदा पहुंचे जहां द्वारिका देवांगन ने गाड़ी वहां क्यों रोका है, गाड़ी हटाने को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान गाली गलौज का विरोध करने पर द्वारिका देवांगन और उसकी बहन पूर्णिमा सहित व अन्य लोग सीताराम को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। फल व्यवसायी का बेटा युगल देवांगन बीच बचाव करने लगा तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किए और युगल के कपड़े को फाड़ दिये। सीताराम के सिर, छाती में व युगल के छाती और हाथ पैर में चोटें आयी हैं, अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button