ब्रेकिंग
कलेक्टर ने सुशासन संध्या चौपाल का किया अवलोकन जिले में बाल विवाह रोकने की कार्रवाई सफल, 16 वर्षीय बालिका का विवाह रोका गया अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा...
दुर्ग

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग की बैठक हुआ संपन्न, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता बने सलाहकार

दुर्ग। तंबोली कांम्प्लेक्स  दुर्ग में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग की बैठक प्रदेश सचिव राकेश तंबोली की अध्यक्षता में सोमवार 16 तारीख को हुई।इस बैठक जिले की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, पहली बार दुर्ग जिले के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति यानि( एबीपीएसएस )दुर्ग जिला के अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह राजपूत का चयन किया गया।

अध्यक्ष पद के चयन के साथ-साथ जिले के बाकी कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें  रंजीता तंबोली कार्यकारी जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राकेश जसपाल,शिवेंद्र शिंदे, महासचिव पद पर मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रोशन सिन्हा, सचिव पद पर दीपमाला सिन्हा,सुरेश गुप्ता, दीपमाला सिन्हा,लोकेश्वर सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई। संयोजक पद पर  गोपाल  निर्मलकर को पूर्ववत रखा गया और पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को सलाहकार का महत्वपूर्ण पद दिया गया।

एबीपीएसएस की नई कार्यकारिणी को दुर्ग जिला प्रदेश सचिव राकेश तंबोली ने और समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने नियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक शुभकामनाएं  प्रदान की है और ऐसी कामना की है कि एबीपीएसएस विकास की एक नई ऊंचाई को छुएगा। बैठक में सुकांत खाड़ा, विनोद उरकुरे, यशवंत देवांगन, भारती कौर, येनू देवांगन उपस्थित थे।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सचिव दुर्ग 9131787741

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button