ब्रेकिंग
जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़

नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | सुपेला क्षेत्र का रहने वाला प्रार्थी अपने नाबालिक बालक उम्र 12 वर्ष के साथ थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मराठी मोहल्ला सुपेला का रहने वाला मयुरेश मेश्राम द्वारा नाबालिक बालक को बहला फुसलाकर प्रार्थी के बिना जानकारी के अपने घर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओं के उपर घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मयुरेश मेश्राम को घेराबंदी कर मराठी मोहल्ला सुपेला से पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 29.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button