ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायगढ़

जेल में दुर्गा पूजा का अनोखा आयोजन: 50 कैदी रख रहे मां दुर्गा का व्रत

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में हर साल नवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल भी करीब 50 कैदी और बंदी रोजाना मां दुर्गा का व्रत रख रहे हैं। जेल के अंदर ही पूजा-पाठ और भजन कीर्तन किया जा रहा है।

नवरात्रि शुरू होने से पहले जेल प्रबंधन ने कैदियों से व्रत और पूजा को लेकर बात की, जिस पर कई कैदियों ने सहमति जताई। इसके बाद पहले दिन 8 महिलाओं और 78 पुरुषों ने व्रत रखा। दूसरे दिन 44 पुरुष कैदियों ने व्रत रखा और माता रानी की पूजा की।

8 महिलाएं और 45 पुरुषों ने रखा व्रत

इसके अलावा तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45 पुरुषों ने नवरात्रि का उपवास रखा था। इससे पूरा जेल परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया है। बताया जा रहा है कि बंदी सुबह उठकर मां दुर्गा की आराधना में जुट जाते हैं।

बंदियों ने बैरक में जलाए ज्योत

बताया जा रहा है कि बैरक में बंदियों को पूजा पाठ के लिए मां दुर्गा की तस्वीर उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे पूजा कर सके। ऐसे में बंदियों ने बैरक में मां दुर्गा की तस्वीर को रखकर और ज्योत जलाकर आराधना कर रहे हैं।

साथ ही जेल में कैदी और बंदी भजन कीर्तन कर रहे हैं। इस दौरान बंदी खुद के किए गए अपराधों की मां दुर्गा से क्षमा मांग रहे हैं। साथ ही साथ घर परिवार के लिए मनोकामना भी मांग रहे हैं।

करीब 50 बंदी हर दिन रख रहे उपवास

इस संबंध में जेल अधीक्षक एसपी कुर्रे ने बताया कि जेल में पुरूष बंदी की संख्या 715 है और महिला बंदी 56 हैं। इसमें औसतन हर दिन करीब 50 बंदी उपवास रख रहे हैं। नवरात्रि से पहले कौन कितने दिन उपवास रखेगाा, उसकी सूची बनाई गई थी।

ज्यादातर बंदी एकम (पहला दिन), पंचमी और अष्टमी को उपवास रखते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा फल, साबूदान, उबला आलू के अलावा फल्लीदाना फलाहार के रूप में व्यवस्था की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button