ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

पड़ोसी की ठगी का शिकार: शराब कारोबार में निवेश का झांसा देकर 36 लाख लूटे

भिलाई । शराब कारोबार में इनवेस्ट करने का झांसा देकर पड़ोसी ने व्यापारी से 36 लाख की ठगी कर ली। शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया कि दीपक नगर दुर्ग निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी कॉलोनी में विजय सिंह पिता मनोज सिंह रहता है। पड़ोसी होने के नाम उससे अच्छी जान-पहचान थी। पिछले साल 26 मार्च को ड्रीम पैलेस होटल में विजय सिंह के साथ एक बैठक हुई।

विजय सिंह ने मुझे तथा मेरे साथी मनोज सोनी को विश्वास में लेकर यह बात बताया कि रामनगर सतना मध्य प्रदेश में कम्पोजिट शराब दुकानों का ठेका उसे मिला है। उसका कहना था कि वे उसकी दुकान में जितना भी पैसा लगाएंगे उतने पैसे को 6 माह के भीतर दोगुना करके लौटा देगा।

उसकी बातों पर विश्वास करके 27 मार्च को 10 लाख रुपए और 31 मार्च को 6 लाख रूपये कुल रकम 16 लाख रूपए दिए। इसके अलावा पत्नी और साले के खाते से 10-10 लाख रुपए कुल 20 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया। बातचीत के दौरान विजय सिंह ने इकरारनामा करने की बात कही थी, लेकिन पैसा मिलने के बाद अपनी बात से मुकर गया। कहने लगा कि शराब के व्यवसाय में इकरारनामा नहीं होता है। इस बीच 6 महीने का समय भी बीत गया। लेकिन उसने न उनकी रकम लौटाई और न कोई प्रॉफिट का पैसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button