ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

3 व्यक्तियों ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते ईंट पत्थर से मारकर की एक व्यक्ति की हत्या,

दुर्ग  | दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि अरूण गुप्ता के घर के पास दरोगा गली मठपारा चंडी मंदिर दुर्ग में दादू देशमाने राजीव नगर दुर्ग को अनिल साहू, किशन यादव एवं विशाल देवांगन उर्फ गोलू द्वारा पुरानी रंजिश के कारण मृतक दादू देशमाने को ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दिया कि सूचना पर थाना दुर्ग में मर्ग क्रमांक 63/2024 धारा 174 जाफौ. कायम व अपराध क्रमांक 506/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग उप निरीक्षक अमित अंदानी हमराह स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। सूचना पर तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक (शहर)  अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  चिराग जैन (भापुसे) घटना स्थल पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर)  अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  चिराग जैन (भापुसे) निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्ग उप निरीक्षक अमित अंदानी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया।

प्रकरण में आरोपीगण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये चंद घंटों के अंदर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित अंदानी, दीन दयाल वर्मा, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, सतीश साहू, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर, नवीन यादव, केशव कुमार, अलाउद्दीन शेख, किशोर भगत, डोमन साहू का सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button