ब्रेकिंग
राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ – रहटादह का 61 वां वार्षिक महाअधिवेशन डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन 11 से 14 अप्रैल,मुख्य अथिति मेयर अलका बाघमार हुई शामिल कलेक्टर ने सुशासन संध्या चौपाल का किया अवलोकन जिले में बाल विवाह रोकने की कार्रवाई सफल, 16 वर्षीय बालिका का विवाह रोका गया अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
बलोदा बाज़ार

जिस्म के बाजार में फंसे बड़े नाम, जेल में कटेगी दीपावली

बलौदा बाजार| छत्तीसगढ़ के रसूखदारों को हिलाकर रख देने वाले बहुचर्चित बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले बताया जा रहा है कि जल्द ही कई और गिरफ्तारियां होने वाली हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि दीपावली से पहले ही इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों को उठा लिया जाएगा यानी कि इन लोगों की दीपावली जेल की सलाखों के पीछे ही मानेगी ।

ज्ञात हो कि बलौदा बाजार हनी ट्रैप गिरोह का पिछले साल खुलासा हुआ था। इसमें सामने आया था कि गिरोह ने कई सरकारी और निजी अफसरों सहित शहर के बड़े लोगों , बड़े कारोबारियों को अपने जाल में फंसाया था। इन लोगों के साथ अंतरंग संबंधों के वीडियो बनाए गए थे। इसके बाद इस गिरोह ने इन लोगों को निजी वीडियो-तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल किया।

भयादोहन के इस केस में पुलिस अधिकारी, नेताओं और मीडिया से जुड़े लोगों का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि दीपावली के 2 या 3 दिन पहले मामले पत्रकारों , नेताओं सहित कुछ और रसूखदार गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस मामले को लेकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा के अनुसार अन्य गिरफ्तारियों पर चल रही जांच अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही इन लोगों को गिरफ्तार करने प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल के आरोपी पूर्व थाना प्रभारी अमित तिवारी को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने इस गिरोह से जुड़े मामलों में अपने पद का दुरुपयोग किया। वह गिरोह से मिलीभगत कर रकम वसूलते थे। उन्हें वसूली का बड़ा हिस्सा मिलता था। ज्ञात हो कि जून 2023 से मार्च 2024 तक बलौदा बाजार थाने के प्रभारी अमित तिवारी थे। उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसमें दावा किया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने तर्क दिया कि उनके ट्रांसफर के 9-10 महीने बाद केस में उन्हें संलिप्त किया गया है। गिरफ्तारी होने पर उन्हें बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता है।  इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत दी जाए। ज्ञात हो की हनी ट्रैप के शिकार 5 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इस केस में 5 FIR दर्ज की जा चुकी है। इस केस में कॉन्स्टेबल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button