ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
जगदलपुर

जगदलपुर विकासखंड के जोन स्तरीय बस्तर ओलंपिक का विधायक किरण देव ने किया शुभारंभ

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-

जगदलपुर | मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है।इसमें नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को विशेष प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बस्तर क्षेत्र के 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए  अपना पंजीयन करवाया है। इस ओलंपिक में विकासखण्ड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।

इसी तारतम्य में विकासखंड में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड में विधायक  किरण देव द्वारा बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया। उन्होंने फुटबॉल के  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और फुटबॉल को किक मारकर गोल करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

आई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  देव ने कहा कि बस्तर के युवाओं में कई विधाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरा है। खेल एक माध्यम है जो व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक विकास के साथ-साथ नाम कमाने और रोजगार के अवसर  देता है।

बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता तीन स्तरीय प्रतियोगिता है, इसके लिए संभाग से एक लाख 65 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है।अधिक से अधिक लोंगों की सहभागिता और ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री का आभार और शुभकामनाएँ।  इस दौरान विधायक ने प्रतियोगिता में जगदलपुर और आडावाल के मध्य फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, विधायक ने प्रोत्साहन स्वरूप राशि भी छात्राओं को दिए।विधायक ने प्रतियोगिता स्थल पर मेडिकल सुविधा और भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन कर खिलाड़ियों को भोजन वितरण किया और स्वयं ने भी खिलाड़ियों के साथ दोपहर का भोजन किया।

उन्होंने चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश  आयोजको को दिए। इस अवसर पर एसडीएम जगदलपुर  भरत कौशिक, खेल अधिकारी  राजेंद्र डेकाटे, जिला शिक्षा अधिकारी  बलिराम बघेल, जनपद सीईओ  अमित भाटिया, संबंधित क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारी- शिक्षक और खिलाड़ी,खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button