ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

फर्जी मामले में पत्रकार पर हुए FIR को लेकर एक दिवसीय जिला प्रशासन के विरुद्ध धरना

रायपुर /दुर्ग ।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के द्वारा दुर्ग में पत्रकार पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में की गईं एफ आई आर के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ में इस समय पत्रकारों पर पुलिस दमन का खेल चल रहा है |

कोंटा में पत्रकारो को फ़साने में पुलिस का हाथ, कांकेर में थाने के अंदर वरिष्ठ पत्रकार के साथ हाथपाई, बालोद, अंबिकापुर, रायपुर, न जाने कितनी जगह पुलिस ने गलत एफ आई आर करके पत्रकारों को प्रताड़ित करने का काम किया है आज उस जिले में एक और नाम दुर्ग का जुड़ गया है जहाँ वरिष्ठ पत्रकार राकेश तम्बोली पर आरोग्यम अस्पताल के दबाव में आकर एफ आई आर दर्ज की है।

दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश तम्बोली जो दबंग प्रहरी समाचार के साथ साथ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के छत्तीसगढ़ संपादक के द्वारा एक प्रायवेट अस्पताल के नियम विरुद्ध कार्य करने को लेकर खबर को प्रकाशन किया|

और उस अस्पताल की शिकायत दुर्ग कलेक्टर को की लेकिन विगत छः माह से न तो कोई उस अस्पताल पर कार्यवाही हुई और न ही किसी प्रकार की जाँच उल्टा पत्रकार पर दबाव बनाया गया और नहीं मानने पर उस पर गलत नियत से एफ आई आर कराई गईं |

जिसके विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एक दिवसीय धरना दुर्ग में देने जा रही है जिसमें प्रदेश के समस्त संगठन से जुड़े पत्रकार इस धरने में उपस्थिति दर्ज कराएंगे इसके अलावा अन्य संगठनो से भी अनुरोध है की पत्रकार हित के लिए इस आंदोलन को अपना समर्थन दे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराये।

धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम हिंदी भवन के सामने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा उसके बाद कलेक्टर और एस पी को ज्ञापन शौंपा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button