ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
बेमेतरा

रिश्वतखोर एसडीएम गिरफ्तार, डायवर्सन के मामले में ले रहे थे 10 हजार रुपये घूस

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एसीबी ने भ्रष्ट एसडीएम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एसडीएम NOC के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसे लेकर दिव्यांग युवक ने ACB में शिकायत की थी,

जिसके बाद एसीबी ने गुरूवार को साजा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल, ग्राम भठगांव, तहसील देवकर, जिला-बेमेतरा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी।

शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के डायवर्सन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा, जिला-बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। लेकिन आरोपी एसडीएम साजा टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए 1 लाख रुपये घूस की डिमांड की।

आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और फिर एस.डी.एम. को 20,000 रू० रिश्वत देने पर सहमत किया। 10,000 रुपया एडवांस के रूप में दिया गया।

जबकि आज बकाया 10 हजार रुपया देते हुए टेकराम माहेश्वरी, एस.डी.एम., साजा एवं उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button