ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सेकंड हैंड वाहन बेचने वाली दुकानों पर दुर्ग पुलिस का छापा, मची हड़कंप

भिलाई। यातायात पुलिस ने आज गुरुवार को सेकंड हैंड बाइक बेचने वाले दुकानों पर छापे मार कर्रवाई की। इस कार्रवाई से पुराने वाहन बेचने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। चोरी के वाहनों की पहचान के लिए सुपेला क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने निरीक्षण किया।

वाहन डीलरो के दुकान के 100 से अधिक बाइक के वाहन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर को चेक किया गया। बता दें कि वाहन चोरों द्वारा अक्सर चोरियों के गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलकर और RC Book में हेराफेरी कर सेकंड हैंड वाहन बेचने वालों को बेच दिया जाता है। इसलिए जब भी पुरानी वाहन खरीदे तो कागजातों की जांच जरूर करें। वरना चोरी की बाइक खरीदने पर आपको भी जेल जाना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार सुपेला क्षेत्र के सभी वाहन डीलरों के प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। सुपेला क्षेत्र में सेकंड हैंड दोपहिया वाहन बेचने वाले ऑटो डीलर्स के यहां खड़े वाहनों की जांच की गई। इस जांच के दौरान सशक्त ऐप का उपयोग कर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं वाहन चोरी के तो नहीं हैं।

100 से अधिक वाहनों को जांच सशक्त एप के माध्यम से की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी वाहन का संबंध चोरी की घटनाओं से न हो। यह अभियान वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और वैध व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।इसके साथ ही, सुपेला क्षेत्र के वाहन डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्विस रोड से अपने वाहनों को तुरंत हटा लें। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

पुलिस प्रशासन की यह पहल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और व्यापारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए की गई है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया है कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर खड़े वाहनों की जांच कर सुनिश्चित करें कि वे वैध हैं। इस तरह की चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button