ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में तीन भारतीय महिलाएं शामिल: राजनीति और उद्योग जगत के बड़े नाम

दिल्ली। फोर्ब्स ने साल 2024 की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं।

फोर्ब्स की इस 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। आइए जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से नाम हैं और क्या उनकी उपलब्धियां हैं।

निर्मला सीतारमण

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की सबसे ताकतवर सूची में 28वें स्थान पर हैं। निर्मला सीतारमण ने मई 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभाला था और उसके बाद से लगातार इस अहम पद पर बनी हुई हैं।

निर्मला सीतारमण पर भारत के तेज आर्थिक विकास को बनाए रखने की जिम्मेदारी है और उनके नेतृत्व में भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। निर्मला सीतारमण महिला सशक्तिकरण को लेकर मुखर रही हैं। राजनीति में आने से पहले सीतारमण ब्रिटेन की एग्रीकल्चर इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड के साथ जुड़ी रहीं।

रोशनी नदार मल्होत्रा
दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन और एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नदार मल्होत्रा को फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 81वां स्थान दिया गया है।

रोशनी नदार 12 अरब डॉलर की कंपनी के रणनीतिक फैसले लेती हैं। रोशनी नदार मल्होत्रा शिव नदार फाउंडेशन की भी ट्रस्टी हैं और इसके जरिए शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। रोशनी नदार ने द हैबीटेटस ट्रस्ट की स्थापना की, जो प्राकृतिक संरक्षण के लिए काम करती है।

किरन मजूमदार शॉ
किरन मजूमदार शॉ को फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 82वां स्थान दिया गया है। किरन मजूमदार बायोटेक कंपनी बायोकॉन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। बायोकॉन की आज अमेरिका, एशिया के विभिन्न बाजारों समेत दुनिया भर में पहुंच है।

किरन मजूमदार शॉ भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक हैं। साल 2019 में किरन मजूमदार और उनके पति जॉन शॉ ने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोसगो में कैंसर रिसर्च के लिए 75 लाख डॉलर का दान दिया था। शॉ की कंपनी कोरोना वायरस की एंटीबॉडी थेरेपी का भी काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button