ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सल मुद्दों पर फोकस

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान शाह राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा नक्सल प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे. यह पहला मौका होगा, जब अमित शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.

बता दें कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था.

इस दौरान सीएम ने बताया था कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के सफाए के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसकी लगातार सफलता मिल रही है.

जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मिनट टू मिनट जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को रात साढ़े 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे और होटल मेफेयर रिसार्ट में रात्रि विश्राम करेंगे.

15 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवार्ड परेड कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद ढाई बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे, जहां राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा नक्सल प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे. 16 दिसंबर को शाम 4 बजे बस्तर से रायपुर लौटेंगे. इसके बाद 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button