ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

नालियों में गोबर बहाया तो डेयरी संचालकों से निगम वसूलेगा जुर्माना

दुर्ग। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर अभियान शुरू किया जाएगा।संचालित डेयरी व पशुपालकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में डेयरी व्यवसाय संचालित ओर पशुपालन के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गई।

बैठक में भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,सहा राजस्व निरीक्षक शशिकांत यादव मौजूद रहें।डेयरी संचालकों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किए एवं  कहा कि नालियों में गोबर बहाया तो डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।बैठक में अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन पालको एवं डेयरी संचालकों को आवश्यक सुझाव दिया गया।जिसके अंतर्गत पशुओं को खुले में छोड़ने से होने वाली गंम्भीर दुर्घटना के सबन्ध एवं अन्य बातों को ध्यान में रखने की हिदायत दी गई।

पशुपालक पशुओं को खुले में न छोड़े, खुले में छोड़ने से दुर्घटना में पशु व वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।इसके कारण सड़क,बाजार व सार्वजनिक स्थलों में आवागमन बाधित भी होता है।उन्होंने कहा कि इसके लिए चरवाहा आदि की व्यवस्था रखें।खुले में रहने से सड़कों में गोबर से गंदगी आदि फैलती है।इसके लिए गोबर उठाने की व्यवस्था भी करें।

साथ कहा गया कि पशुओं के गले मे रेडियम पट्टी लगवाए।पट्टी में पशु मालिक का मोबइल नंबर लिखे।जिससे पता चल सकेगा की पशु का मालिक कौन है।

पशुओं का बीमा व टेगिंग जरूर करवाये,खुले में पाये जाने व उक्त बातों एवं सुझावों को अमल नहीं करने पर कार्रवाही कर जुर्माना और कानूनी कार्रवाही की जाएगी।बैठक में पशु क्रूरता  नियम की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button