ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

OMEGA FCL T-10 लीग के द्वादश संस्करण का शानदार समापन

पद्मनाभपुर  | कार्निवाल FCL क्रिकेट का समापन हुडको C-3 मैदान में हुआ। रविवार, 29 दिसंबर को फाइनल मुकाबला पद्मनाभपुर पैंथर्स और भिलाई कैंप अवेंजर्स के बीच खेला गया।

रोमांचक मुकाबले में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में पद्मनाभपुर पैंथर्स ने जीत दर्ज की।

विजेता टीम पद्मनाभपुर पैंथर्स के कप्तान विकास तेजवानी ने इस जीत को पूरी टीम की जीत बताया।

वहीं, उपविजेता टीम भिलाई कैंप अवेंजर्स के कप्तान सत्यदेव परिहार ने अपनी टीम के शानदार खेल की सराहना की।

फाइनल मैच के “मैन ऑफ द मैच” राम चौधरी रहे, जबकि “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब अंशुल तेजवानी को मिला।

“बेस्ट बॉलर” का खिताब आशीष देवांगन को दिया गया। टूर्नामेंट में “बेस्ट अंपायर” का खिताब बिट्टू सरकार को प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री धीरज बाकलीवाल (मेयर, दुर्ग) और श्री दीपक साहू द्वारा किया गया।

श्री धीरज बाकलीवाल ने आयोजन समिति “फॉर्च्यून क्रिकेट लवर्स” के सदस्यों हेमंत नायडू, आशुतोष श्रीवास्तव,

करूण चौधरी, आशीष राठौर, बिट्टू सरकार, किशोर सेठिया, सत्यदेव परिहार, राकेश सिंह,

विकास तेजवानी, अंकित लूनिया और अन्य सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही, उन्होंने जीवन में खेल के महत्व पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button