ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

पिता ने बेटी के जन्मदिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर, 2025 में 202 यूनिट रक्तदान

दुर्ग| एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा कि हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिता के द्वारा रक्तदान शिविर लगवाया जाता है।

सिकलिंग, थैलेसीमिया पीडि़त मरीज, बच्चों को रक्त की नियमित आवश्यकता और ईलाज के दौरान रक्त की कमी न हो इसी उद्देश्य से पिता तृपेश शर्मा अपनी इकलौती पुत्री तनीषी शर्मा (परी) के 13 वें जन्मदिवस 25 जनवरी को दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

एसपी ने किया रक्तदान

आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक दुर्ग (SP) जितेन्द्र शुक्ला ने स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग के समक्ष ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति रक्तदान को अपना कर्तव्य और समाज के प्रति जिम्मदारी समझें। रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक में जमा की गई रक्त यूनिट मरीजों के जान बचाने के काम आएगी। उनकी दुआएं सभी रक्तदाताओं और तनीषी को नई उर्जा और ताकत देती रहेगी।

इस विशेष रक्तदान शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान होता रहा। पिता तृपेश के परिवार जनों ने भी रक्तदान किया। मित्रगण, व्यपारी वर्ग, विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर रक्तदान करवाया गया।

रक्तदान शिविर में समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति ÓदिशाÓ छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दुर्ग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, श्री जलाराम रिसायकल्स दुर्ग, सेव इंडियन फेमली, नव दृष्टि फाउंडेशन, दुर्ग भिलाई मोबाईल एसोसिएशन, दुर्ग दवा विक्रेता संघ एवं दुर्ग भिलाई के रक्तदाताओं ने कुल 202 यूनिट रक्तदान किया।

स्वास्थ्य कर्मी तृपेश शर्मा ने बताया कि वह प्रतिवर्ष अपनी पुत्री परी के जन्मदिवस 25 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। विगत वर्ष 25 जनवरी 2021 को 110 यूनिट, वर्ष 2022 को 101 यूनिट, वर्ष 2023 को 147 यूनिट, वर्ष 2024 को 213 यूनिट एवं वर्ष 2025 को 202 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में 19 रक्तदाताओं ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान, 4 जोड़े पति-पत्नी, 3 जोड़े पिता-पुत्र ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को उत्साहित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। रक्तदाताओं ने तनीषी को जन्मदिवस पर दीर्घायु की कामना से शुभआशीष दी।

यह रहे रक्तदान शिविर में मौजूद

रक्तदान शिविर में विधायक दुर्ग (ग्रामीण)ललित चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू, डॉ. आर.के. खण्डेलवॉल, आरएमओ डॉ. अखिलेष यादव, डॉ. पियूष श्रीवास्तव मेडिकल ऑफिसर ब्लड बैंक, दिलीप ठाकुर जीवनदीप सदस्य, रेडकॉस चेयरमेन डॉ. शरद पाटनकर, रोशन सिंह और समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, प्रदेश स्वा.कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से पवन बडज़ात्या, पायल जैन, प्रहलाद रूंगटा, मो. अली ईरानी, शिविर में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button