ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ दौरे पर, चंद्रगिरी तीर्थ में शामिल होंगे विश्व शांति महायज्ञ में

रायपुर  | केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 12:25 बजे पहुंचेंगे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ हैलीपैड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे।

चंद्रगिरी तीर्थ में वे दोपहर 1:10 बजे पधारेंगे, जहां वे आचार्य गुरुवर विद्यासागर

महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद दोपहर 2:10 से 2:40 बजे तक वे विद्यायतन समाधि स्मारक में आयोजित विनयांजलि समारोह में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह सड़क मार्ग से दोपहर 2:50 बजे छोटी बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे

कार्यक्रम के समापन के बाद वे प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ से अपराह्न 3:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे,

जहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button